बीपीएससी की 70वीं परीक्षा के दौरान पटना में बड़ा हंगामा। अभ्यर्थियों ने पेपर लीक का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।
परीक्षार्थियों का दावा: – प्रश्न पत्र समय पर नहीं मिला। – आधे घंटे देरी से मिला प्रश्न पत्र। – कुछ प्रश्न पत्र फटे हुए थे।
परीक्षा केंद्र पर भारी हंगामा होने पर पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा शांत कराने की कोशिश की।
मामले को शांत कराने के दौरान डीएम पर एक परीक्षार्थी पर हाथ चलाने का आरोप। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
150-200 परीक्षार्थी परीक्षा का बहिष्कार कर बाहर निकले। पेपर लीक और बदइंतजामी पर किया जमकर प्रदर्शन।
डीएम ने कहा: – प्रश्न पत्र कम थे, इसलिए अन्य हॉल से मंगवाने में समय लगा। – देरी होने पर छात्रों को अतिरिक्त समय दिया गया।
बीपीएससी ने पेपर लीक के आरोपों को किया खारिज। कहा: "आरोप बेबुनियाद। मामले की जांच होगी।"
अभ्यर्थी: "परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो।" डीएम: "बीपीएससी का निर्णय जल्द मीडिया के जरिए बताया जाएगा।"