अरस्तु का त्रासदी सिद्धांत (भाग 2)
यह लेख अरस्तु के त्रासदी सिद्धांत का भाग-2 है. इसे पढने से पहले आप भाग-1 पढ़ लीजिये जिसका लिंक यह है – अरस्तु का त्रासदी सिद्धांत(भाग-1)
त्रासदी के मुख्य घटक
अरस्तु ने त्रासदी के अंगों का विवेचन संरचनात्मक-विश्लेषणात्मक पद्धति से किया है। उन्होंने त्रासदी के 6 अनिवार्य अंग स्वीकार किये है:-
१) कथानक(plot)
२) चित्रण(charcter)
३) विचार(thought)
४) पदावली(diction)
५) दृश्य-विधान(visual principles)
७) गीत(song)
इनमे से कथानक,चरित्र और विचार अनुकरण के विषय है, दृश्य-विधान अनुकरण की पद्धति है और पदावली और गीत अनुकरण के मथ्यम है।
- प्लॉट (कथानक): त्रासदी का सबसे महत्वपूर्ण घटक प्लॉट है। अरस्तु के अनुसार, एक अच्छा प्लॉट सुसंगत, क्रमबद्ध और अप्रत्याशित मोड़ों से भरा होना चाहिए। इसमें आरंभ, मध्य और अंत होना चाहिए, जो कथा को पूर्णता प्रदान करें। वे कथावस्तु को त्रासदी का सबसे महत्वपूर्ण अंग, त्रासदी की आत्मा मानते है। अरस्तु ने जितने विस्तार से कथानक के विविध पक्षों पर विचार किया है, उतना किसी और तत्व पर नहीं। उन्होंने कथानक पर आधार, विस्तार, संरचना, भेद, वस्तुविधान सभी दृष्टियों से विचार किया है।
त्रासदी के कथानक के अरस्तु ने तीन मुख्य स्रोत स्वीकार किये हैं- दंतकथाएं, कल्पना और इतिहास। दंतकथा मूलक साहित्य को वे सर्वोत्तम मानते थे। क्यूँकि उसमें विद्यमान के साथ अविद्यमान के समन्वय का अवकाश होता है-सत्य के साथ कल्पना का। सत्यांश अपनी विश्वसनीयता के कारण महत्वपूर्ण होता है और कल्पना अपनी अपनी संभाव्यता के कारण। बाकि दो आधारों को वे अग्राह्य नहीं मानते थे किन्तु उतना समृद्ध नहीं जितना दन्तकथामूलक साहित्य को।कथावस्तु के मूल गुण- अरस्तु के अनुसार त्रासदी की कथावस्तु के 6 गुण हैं:- एकान्विति, पूर्णता, सम्भाव्यता, सहज विकास, कुतूहल और साधारणीकरण।एकान्विति– कथावस्तु की संरचनागत विशेषतओं में अरस्तु ने एकान्विति पर विशेष बल दिया है। एकान्विति से उनका तात्पर्य था कार्य-व्यापार में एकता, अर्थात कथानक में विविध प्रसंगों की अनिवार्यता। इसमें ऐसी घटनाएँ होनी चाहिए जिनमें परस्पर आवश्यक और सम्भाव्य संबन्ध हो तथा एक कार्य व्यापार उसका केंद्र बिंदु हो।पूर्णता– पूर्ण कथानक से उनका तात्पर्य था- समूची क्रम योजना के अनुरूप आदि, मध्य और अवसान से युक्त कार्य-व्यापार। उनका तात्पर्य कथानक के विभिन्न प्रसंगों में अपेक्षित कार्य-कारण सम्बन्ध से था। इस प्रकार पूर्णता का अभिप्राय है- जिज्ञासा की क्रमिक पूर्ति की अनिवार्य व्यवस्था।सम्भाव्यता– इसका अभिप्राय यह है की जो घटित हो चुका है, वही पर्याप्त नहीं है। अपितु जो घटित हो सकता है वही भी काम्य है। इसमें असम्भाव्य घटनाएँ नहीं होनी चाहिए, क्यूँकि उन्हें मानव मन ग्रहण नहीं कर सकता है।सहज विकास– सहज विकास से उनका अभिप्राय विभिन्न घटनाओं में सहज कार्य-कारण सम्बन्ध से था। साथ ही वह यह भी आवश्यक मानते थे कि नाटक के विभिन्न अंग, संवृत्ति, स्थिति-विपर्यय और अभिज्ञान आदि कथानक से सहज ही उदभूत हो।कुतूहल– कथानक कुतूहल पैदा करे, इसके लिए आवश्यक है कि घटनाएं प्रेक्षक के सामने अचानक ही उपस्थित हो। पर यह आकस्मिकता संजोगजन्य ही नहीं होनी चाहिए। घटनाओं में आकस्मिकता में पूर्वापरता रहनी चाहिए, तभी श्रोता अपनी जिज्ञासा का समाधान कर पाता है।साधारणीकरण– कवि व नाटककार घटना-विन्यास से पूर्व अपने कथानक कि सार्वभौम रुपरेखा बनाए, जिसके साथ सभी तादात्मय कर सके। प्रबंध-विधान को अरस्तु त्रासदी कि रीढ़ मानते थे। उनका मत था कि घटनाओं का विन्यास करने से पूर्व रचनाकार के मन में कथानक कि रुपरेखा स्पष्ट होनी चाहिए। ऐसी रुपरेखा जो देश काल के बंधनों से मुख्त अतः सर्वग्राह्य हो।अरस्तु के अनुसार कथानक दो प्रकार के होते है- सरल और जटिल।उनकी प्रकृति का निर्णय कार्य के आधार पर होता है। सरल कार्य वाले कथानक सरल और जटिल कार्य वाले कथानक जटिल होते है क्यूँकि ”उनके अनुकार्य वास्तविक जीवन के व्यापारों में भी स्पष्टतः यही भेद होता है।”सरल कथानक वह है जिसका कार्य-व्यापर इकहरा और अविच्छिन्न हो, अर्थात जिसमे स्थिति-विपर्यय और अभिज्ञान के बिना ही भाग्य परिवर्तन हो जाता है। जबकि जटिल कथानक का आधार जटिल व्यापार होता है। ‘जटिल व्यापार वह है जहाँ भाग्य-परिवर्तन स्थिति-विपर्यय या अभिज्ञान अथवा दोनों के द्वारा घटित होता है।’ जटिल कथानक कि प्रकृति इकहरी और गति सरल सपाट नहीं होती। विविध सन्दर्भों और आकस्मिक प्रसंग-योजनाओं से युक्त उसका घटना विधान अनेक जोड़ो और मोड़ो से गुजरता हुआ चरम परिणीति को प्राप्त होता है। - चरित्र: त्रासदी के पात्रों का चयन ऐसा होना चाहिए कि वे कथा के साथ सामंजस्य बिठा सकें। नायक (प्रोटैगोनिस्ट) को आदर्श और त्रुटिपूर्ण दोनों का समन्वय होना चाहिए, ताकि वह दर्शकों के साथ सहानुभूति स्थापित कर सके। महत्त्व क्रम में अरस्तु कथानक के बाद दूसरा स्थान चरित्र-चित्रण को देते है। चरित्र-चित्रण का मूल आधार उन्होंने पात्रों के चरित्र को स्वीकार किया है। अरस्तु ने चरित्र-चित्रण के 6 आधारभूत सिद्धांत स्वीकार किये हैं। रचना के चरित्र-चित्रण के लिए इस 6 बातों का ध्यान रखना रचनाकार के लिए आवश्यक हैं: भद्रता, औचित्य, जीवन के अनुकूल एकरूपता, सम्भाव्यता, सच्चाई और आदर्श।पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात उनके अनुसार यह है कि चरित्र भद्र हो। यदि उद्देश्य भद्र है तो चरित्र भी भद्र होगा। चरित्र की व्यंजना किसी भी वक्तव्य या कार्य-व्यापार से हो सकती है। अरस्तु स्त्री को कुछ निम्न स्तर का और दास को तो बिलकुल ही निकृष्ट जीव मानते थे। परन्तु इस सम्भावना से इंकार नहीं करते थे कि भद्रता हर वर्ग के पात्र में संभव है।अरस्तु ने औचित्य को चरित्र का दूसरा गुण माना है। चरित्र के सन्दर्भ में यह औचित्य स्वभाव और आचरण सम्बन्धी होता है। उनके अनुसार पुरुष में एक प्रकार का शौर्य होता है लेकिन नारी पात्रों में शौर्य या नैतिक-विवेक बिलकुल नहीं होता। चरित्र की तीसरी विशेषता वे यथार्थता और जीवन के प्रति सच्चाई को स्वीकार करते है। इसी विशेषता की परिणति स्वाभाविकता और संगति में होती है। अरस्तु के अनुसार चरित्र का विकास इस रूप में होना चाहिए कि उनके अंत तक वही विशेषताएँ बनी रहे जो आरम्भ में दिखाई गई हो। यदि उसमें परिवर्तन दिखाया जाये तो इस परिवर्तन के लिए पर्याप्त कारण होना चाहिए। चरित्र में स्वाभिकता और संगति को वे अनिवार्य मानते थे।
चरित्र चित्रण के लिए अरस्तु ने चित्रकला को आदर्श माना। उन्होंने त्रासदिकार को परामर्श दिया कि जिस प्रकार चित्रकार मूल का प्रत्यंकन करते हुए भी सामान्य जीवन से अधिक सुन्दर चित्र का निर्माण करता है, उसी प्रकार कवि को चाहिए कि वह चरित्र के गुण दोषों की स्वाभाविकता की रक्षा करते हुए भी, जीवन की तुलना में उन्हें अधिक परिष्कृत रूप में प्रस्तुत करे। कहा जा सकता है कि अरस्तु साहित्य की रचना सौन्दर्य के नियमों के अधीन स्वीकार करते है।
-
विचार: विचार वह तत्व है जो नाटक के मूल संदेश या उद्देश्य को प्रकट करता है। यह त्रासदी को एक गहन बौद्धिक और नैतिक आधार प्रदान करता है।
त्रासदी के तत्वों के महत्व क्रम कि दृष्टि से अरस्तु ने तीसरा स्थान विचार को दिया है। अरस्तु के अनुसार विचार का अर्थ है परिस्थिति के अनुरूप संभव और संगत के प्रतिपादन कि क्षमता। कुछ और खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, ”विहकार वह विध्यमान रहता है जहाँ किसी वस्तु का भाव या अभाव सिद्ध किया जाता है, या किसी समान्य सत्य की व्यंजक सूक्ति का आख्यान होता है।”
विचार की अरस्तु वहां मानते हैं जहाँ किसी वक्तव्य को सिद्ध करना हो या सामान्य सत्य की व्याख्या करनी हो। अरस्तु ने जिस रूप में विचार की व्यापकता का निरूपण किया, उससे स्पष्ट है कि वे विचार में केवल बुद्धि तत्व की प्रधानता को स्वीकार नहीं करते थे। उन्होंने स्पष्ट किया: “विचार के अंतर्गत ऐसा प्रत्येक प्रभाव आ जाता है जो वाणी द्वारा उत्पन्न हो, इसके उपविभाग हैं- प्रमाण और प्रतिवाद, करुणा, त्रास, क्रोध की उद्बुद्धि, अतिमूलन और उन्मूलन।”
- भाषा (डिक्शन): त्रासदी में प्रयुक्त भाषा स्पष्ट, प्रभावशाली और संदर्भ के अनुरूप होनी चाहिए। अरस्तु ने इसे साहित्यिक सौंदर्य का आधार बताया है।पदावली से अरस्तू का अभिप्राय था शब्दार्थमय अभिव्यक्ति। उन्होंने त्रासदी का माध्यम अलंकृत भाषा को माना। अलंकृत की व्याख्या करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया: “अलंकृत भाषा से मेरा अभिप्राय ऐसी भाषा से है, जिसमे लय, सामंजस्य और गीत का समावेश होता है।” त्रासदी की भाषा के बारे में अरस्तू ने विस्तार से लिखा, जिसका सार यह था कि त्रासदी कि भाषा प्रसन्न, समृद्ध और उदात्त होनी चाहिए। पदावली में ये गुण अलंकृत, गरिमा और औचित्य के समावेश से और शूद्रता और वागाडंबर के विरुद्ध सतर्कता से आते है। बाद में लोंजाइनस ने भी उद्दात्त का विवेचन करते समय अलंकृति पर बल देते हुए भी शब्दाडम्बर, वागाडंबर और शूद्रता को उदात्त विरोधी तत्व माना था।
- दृश्य प्रभाव: त्रासदी में दृश्य प्रस्तुति का महत्व भी है। हालांकि अरस्तु ने इसे कम महत्वपूर्ण माना है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि यह दर्शकों के अनुभव को समृद्ध करता है। अरस्तु मानते थे की त्रासदी के प्रबल प्रभाव की अनुभूति दृश्य विधान(रंगमंचीय प्रस्तुति) के बिना भी संभव है। उन्होंने तर्क दिया कि दृश्य विधान कवि कि अपेक्षा मंच शिल्प कि कला पर अधिक निर्भर रहता है और इससे त्रासदी के प्रबल प्रभाव कि अनुभूति मुख्य रूप से होती है, लेकिन त्रासदी के मूल प्रभाव के लिए यह अनिवार्य नहीं है क्यूंकि दृश्य विधान एक बाह्य प्रसाधन है। इस प्रकार त्रासदी का आकर्षण प्रस्तुति सापेक्ष नहीं होता।
- गीत (मेलोडी): संगीत और गीत त्रासदी का अभिन्न हिस्सा हैं। ये कथा को भावनात्मक गहराई प्रदान करते हैं और दर्शकों को कथानक से जोड़ते हैं। अरस्तु ने गीत को त्रासदी का अभिन्न अंग तो मन है, लेकिन उसका स्वतंत्र प्रयोग वृंदगान के अंतर्गत स्वीकार किया है।
निष्कर्षतः इसमें कोई दो राय नहीं कि अरस्तु के पूरे काव्य शास्त्र संबंधी विवेचन का अधिकांश भाग त्रासदी को समर्पित है। अरस्तु ने त्रासदी को कला का आदर्श रूप मानकर उसके निमित्त से कला के मूल सिद्धांत का प्रतिपादन किया है। अरस्तु का मानना था कि त्रासदी मानव-पीड़ा कि गाथा होते हुए भी हमें इसलिए सुख प्रदान करती है कि प्रथम तो वह हमें जीवन सत्यों से परिचित कराकर हमारे ज्ञान भण्डार कि अभिवृद्धि करती है, दूसरा उसे देखते समय साधारणीकरण कि प्रक्रिया द्वारा हम भावंदोलन और भावमग्नता से उत्पन्न सुख का अनुभव करते है और तीसरा वह सुन्दर कला-कृति होती है जिसे कवि अपनी प्रतिभा, कल्प्नातशक्ति तथा कलात्मक-चातुर्य से मनमोहक बना देती है।
One Comment